इस परिवार की तीन पीढ़ियां एक ही स्कूल में हैं

प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के इस परिवार की कहानी देखिए. आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली ज़िले के ए कोडुरू गांव में मल्लेस्वर राव हेडमास्टर हैं.

उनके बेटे प्रवीण इसी स्कूल में अध्यापक हैं और प्रवीण का बेटा अनिरुद्ध इसी स्कूल में छात्र है. मल्लेस्वर राव और प्रवीण का परिवार एक ही घर में रहता है. तीनों पीढ़ियां के लोग हर रोज़ एक साथ एक ही समय पर स्कूल जाते हैं.

वे साथ ही लौटते भी हैं. प्रवीण दूसरी कक्षा के बच्चों को भी पढ़ाते हैं. वह अपने बच्चे के शिक्षक भी हैं. जब मल्लेस्वर दूसरी कक्षा का इंस्पेक्शन करने आते हैं तो कोई भी तीन पीढ़ियों को एक साथ अलग-अलग ज़िम्मेदारियों में देख सकता है. एक ही कक्षा में पोता, बेटा और दादा. देखिए इस परिवार की कहानी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)