राजू श्रीवास्तव का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने अपने सफ़र के बारे में बताया था
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है. 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
10 अगस्त को वह होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. वे उस होटल में चार दिनों से रुके हुए थे.
साल 1963 में कानपुर में कवि रमेश श्रीवास्तव उर्फ बलई काका के यहाँ जन्म लेने वाले राजू श्रीवास्तव को बचपन से ही फ़िल्मी सितारों की मिमिक्री करने का शौक था. कॉमेडी की दुनिया में शायद उन्हें सबसे ज़्यादा नाम अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके ही मिला.
बीबीसी ने नवंबर, 2017 में उनका इंटरव्यू किया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने नाम की कहानी बताई थी और ये भी जानकारी दी थी कि किस तरह वो लाफ़्टर चैलेंज में नहीं जाना चाहते थे.
वीडियो: राखी शर्मा और शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)