इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फ़ीस बढ़ोतरी को लेकर उग्र प्रदर्शन
प्रकाशित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. बुधवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया.
इस दौरान एक छात्र कुलपति कार्यालय के भवन पर भी चढ़ गया. वहीं कुछ छात्र खुद पर कैरोसिन छिड़कते भी नज़र आए.
प्रयागराज पुलिस का कहना है कि कुलपति कार्यालय के भवन पर चढ़े छात्र की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर तैनात किया गया. छात्र को नीचे उतारा गया .
प्रयागराज के एसपी संतोष कुमार मीणा का कहना है कि 2-3 छात्रों ने केरोसिन छिड़कने की कोशिश की, उन्हें रोक कर बातचीत के जरिए समझाया गया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)