चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से घर लौट रही छात्राओं की सुनिए

प्रकाशित

चंडीगढ़ के नज़दीक़ मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पुलिस ने अब तक तीन गिरफ़्तारियां की हैं.

इस मामले के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में छुट्टी कर दी गई है और अब यहां के स्टूडेंट अपने-अपने घर जा रहे हैं.

बीबीसी ने इन स्टूडेंट्स से बातचीत की है. इस बीच पंजाब पुलिस ने तीन सदस्यों की महिला टीम गठित की है, सीनियर आईपीएस अफ़सर गुरप्रीत कौर की निगरानी में मामले की जांच की जाएगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)