"मैं आऊं तो मुझे भी घुसने नहीं देना"- पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा

प्रकाशित

अफ्ऱीकी देश नामीबिया से लाए गए चीतों को शनिवार को मध्य प्रदेश के कुना नेशनल पार्क में छोड़ा गया.

इस मौक़े पर पीएम मोदी ने कहा, "दशकों पहले, जैव-विविधता की सदियों पुरानी जो कड़ी टूट गई थी, विलुप्त हो गई थी, आज हमें उसे फिर से जोड़ने का मौका मिला है. आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं. और मैं ये भी कहूँगा कि इन चीतों के साथ ही भारत की प्रकृतिप्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जागृत हो उठी है."

कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने चीता-मित्रों से भी संवाद किया. इस दौरान उन्होंने चीता मित्रों को कई तरह की हिदायतें दीं और भविष्य की चुनौतियों के लिए आगाह भी किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)