पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने क्यों नहीं दी जन्मदिन की बधाई

प्रकाशित

उज़्बेकिस्तान के समरकंद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 16 सितंबर को मुलाकात हुई. ये मुलाकात शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन के दौरान हुई.

मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ कई मुद्दों पर बातचीत हुई. इसी दौरान रूस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वो जानते हैं कि अगले दिन यानी 17 सितंबर को उनका जन्मदिन है लेकिन वह उन्हें अग्रिम बधाई नहीं दे सकते. रूस के राष्ट्रपति ने मोदी को इसकी वजह भी बताई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)