मिलिए नीलम से जो बाइक या कार नहीं, ट्रेन चलाती हैं

वीडियो कैप्शन, मिलिए नीलम से जो बाइक या कार नहीं, ट्रेन चलाती हैं
प्रकाशित

रेल के इंजन की खिड़की से बाहर हरी झंडी दिखाते हुए जब एक महिला रेल चलाती है तो देखने वाले अक्सर हैरान हो जाते हैं.

माथे पर लाल बिंदी, भरी हुई मांग और हाथ में लाल चूड़ी पहने हुए एक महिला रेल में सवार हज़ारों यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य पर पहुंचाने की ज़िम्मेदारी उठाती है.

आपने अमूमन पुरुषों को ही रेल चलाते हुए देखा होगा. अब मालगाड़ी और पैसेंजर रेल चलाने वाली उत्तर पश्चिम रेलवे की सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट नीलम राथल की कहानी देखिए.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: सदफ़ ख़ान

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)