महारानी एलिज़ाबेथ II के निधन पर भारत में शोक और सवाल

प्रकाशित

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत में एक दिन का शोक मनाया गया, जहां झंडों को आधा झुका दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ‘हमारे समय की कद्दावर शख़्सियत’बताया और विपक्षी नेता सोनिया गांधी ने कहा कि वो एक लोकप्रिय शख़्सियत थीं.

हालांकि भारत में शोक मनाने के फ़ैसले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं. कुछ भारतीयों ने सवाल उठाया कि औपनिवेशिक शासन के प्रतीक के लिए भारत में ऐसा क्यों किया जा रहा है?

बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)