महारानी एलिज़ाबेथ II जब भारत के दौरे पर आईं थीं

वीडियो कैप्शन, जब महारानी एलिज़ाबेथ II भारत आईं थीं
प्रकाशित

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय जब भारत आईं थीं तब उन्हें देखने के लिए हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

अपने भारत दौरे में वे कोलकाता भी पहुंचीं. उनके साथ प्रिंस फिलिप भी थे. गवर्नर आवास जाते हुए हज़ारों लोगों ने उनका स्वागत किया.

महारानी एलिज़ाबेथ जब बेंगलुरु पहुंची तो एयरपोर्ट पर बैंगलौर के महाराजा ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद महारानी एलिज़ाबेथ प्रिंस फिलिप के साथ मुंबई पहुँचीं.

वाराणसी में महारानी के स्वागत में 14 हाथियों के साथ जूलुस निकाला गया. वहां भी लोगों की भीड़ उनकी एक झलक के लिए बेताब थीं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)