You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दिल्ली दंगों में मारे गए हेड-कॉन्स्टेबल रतन लाल के परिवार का हाल
साल 2020 फरवरी में, दिल्ली में भड़के हिंसक दंगों में 53 लोगों की जान गई थी.
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में जो हलफ़नामा दायर किया उसके मुताबिक़, दंगों में जिन 53 लोगों की जान गई, उनमें 40 मुसलमान थे और 13 हिंदू.
इन्हीं दंगों में पूनम ने अपने पति और दिल्ली पुलिस में हेड-कॉन्स्टेबल रहे रतन लाल को खो दिया था.
"पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा… ना मैं, ना मेरे तीनों बच्चे और ना हम लोगों की ज़िंदगी. हम चारों अपने-अपने हिस्से की याद समेटे हुए हैं, उसी को दोबारा जीने के लिए रोते हैं और उसी के सहारे जी भी रहे हैं."
दिल्ली दंगों में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की पत्नी पूनम ने बताया, दंगे ने उनकी ज़िंदगी कैसे बदल दी.
वीडियो: भूमिका राय और शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)