पति और बेटे की मौत के बाद सास ने बहू की कराई शादी
प्रकाशित
गुजरात के राजकोट में इस परिवार की काफी तारीफ हो रही है. बेटे के निधन के बाद उन्होंने अपनी बहू की दोबारा शादी करवाने का फैसला किया.
साल 2020 में कोरोना के चलते चंदुभाई कोटाडिया और उनके बेटे सम्राट कोटाडिया की मौत हो गई थी. सम्राट अपने पीछे पत्नी एकता और दो बच्चों को छोड़ गए.
परिवार को एकता और उनके बच्चों की चिंता सताने लगी. मीताबेन ने एक बेटा गोद लेने का फैसला किया.
जिसके साथ वो एकता की दोबारा शादी करवा सकें. महीनों खोजने के बाद उनकी मुलाकात रवि असोडारिया से हुई.
वीडियोः बिपिन टंकारिया और रवि परमार
प्रोड्यूसरः पार्थ पांड्या
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)