कुएं में बाघ और उसकी दहाड़ से दहशत में गांववाले

वीडियो कैप्शन, कुएं में बाघ और उसकी दहाड़ से दहशत में गांववाले
प्रकाशित

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के हरदुआ गांव में ग्रामीणों ने दहाड़ने की आवाज़ सुनी तो पहले कुछ समझ नहीं आया.

क़रीब जाकर देखा तो कुएं में बाघ मौजूद था.

इसे देखने पर गांववालों ने वन विभाग को जानकारी दी.

कुछ देर में वन, पुलिस और पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर शुरू हुआ बाघ को कुएं से सकुशल बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन, लेकिन ये आसान नहीं था, क्योंकि कुएं में पानी था.

वीडियो: विपिन पांडे, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)