बिलकिस बानो के गांव से मुस्लिम परिवारों का पलायन

प्रकाशित

2002 के गुजरात दंगों के दौरान हुए बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों को 15 अगस्त को गुजरात सरकार ने रिहा करने का फ़ैसला किया.

उसके बाद से बिलकिस बानो के गांव रणदीकपुर में रहने वाले मुसलमान ख़ौफ़ में हैं, वो अपने घर छोड़ छोड़कर जा रहे हैं.

इस गांव में रहने वाले ज़्यादातर मुसलमानों के घरों में अब ताले लटक रहे हैं. ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता तेजस वैद्य.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)