मनीष पॉल के साथ काम क्यों नहीं करना चाहते कुछ एक्टर?

प्रकाशित

टीवी जगत के जाने-माने होस्ट, एंकर और एक्टर मनीष पॉल हाल ही में 'जुग-जुग जियो' में नज़र आए थे.

इस फ़िल्म में वो वरुण धवन के भाई के किरदार में नज़र आए. टीवी पर काफी सक्रिय मनीष पॉल ने मिक्की वायरस जैसी फ़िल्में भी की हैं.

बीबीसी के लिए नयनदीप रक्षित के साथ ख़ास बातचीत में वो बता रहे हैं कि कैसे टीवी पर बतौर होस्ट नज़र आने से बॉलीवुड में उनका करियर प्रभावित हुआ है. मनीष ने ये भी बताया कि वो कैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आए.

वीडियो: नयनदीप रक्षित, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)