You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
झरने के पास सेल्फ़ी ले रहे थे लोग, तभी आया ऐसा सैलाब
प्रकाशित
ये दहशत पैदा करने वाला वीडियो ओमान से आया है. कुछ लोग एक झरने का मज़ा लेने और घूमने पहुंचे थे.
पानी का बहाव कम होने की वजह से लोग पानी के रास्ते में खड़े होकर तस्वीरें खींच रहे थे लेकिन तभी पानी का तेज़ बहाव आ गया.
अचानक आई इस बाढ़ ने लोगों को संभलने का मौका नहीं दिया.
कुछ तो समय रहते वहां से दूर हट गए लेकिन कुछ लोग पानी के तेज़ बहाव की चपेट में आ गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)