You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
प्लास्टिक कचरा लाइए और इस कैफ़े में मुफ़्त खाना खाइए
गुजरात का ये पहला कैफ़े है जहां प्लास्टिक के कचरे के बदले खाना मिलता है.
'प्राकृतिक प्लास्टिक कैफ़े' में प्लास्टिक कचरा देकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकता है.
500 ग्राम से 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले जूस, ढोकला, थेपला या सब्ज़ियां मिल सकती हैं.
इस कैफ़े का प्रबंधन और संचालन सर्वोदय सखी मंडल की तरफ़ से हो रहा है.
कैफ़े चलाने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं हैं.
यहां से जितनी भी आमदनी होती है, उसे इन महिलाओं में बराबर बांट दिया जाता है.
क्रेडिट: हनीफ खोखर/ सुमित वैद
प्रोड्यूसर: पार्थ पांड्या
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)