राजकुमार राव किस बात के लिए शाहरुख़ ख़ान को देते हैं क्रेडिट?

प्रकाशित

कभी गैंग्स ऑफ वासेपुर के शमशाद, तो कभी बरेली की बर्फी के प्रीतम विद्रोही या न्यूटन के न्यूटन कुमार, हर किरदार में जान भर देने वाले राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है.

इस मुक़ाम तक पहुंचने का सपना राजकुमार राव ने बचपन में ही देख लिया था. स्कूल से ही नाटकों का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कॉलेज में थियेटर, एफटीआईआई में सिनेमा की पढ़ाई और फिर फिल्मों में बतौर लीड एक्टर बनने तक जारी है.

अब बीबीसी हिन्दी के लिए नयनदीप रक्षित ने राजकुमार राव से ख़ास बातचीत की है. यहां राजकुमार राव अपने करियर और इस पूरे सफर पर खुलकर बातचीत कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)