अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल के क्रिकेट स्टेडियम में बम धमाका
प्रकाशित
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक क्रिकेट स्टेडियम में बम धमाका हो गया.
ये बम धमाका काबुल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. धमाके के वक़्त मैदान में घरेलू टी20 लीग का मुकाबला खेला जा रहा था.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में चार लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि धमाके के वक़्त मैदान में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी मौजूद थे.
जैसे ही बम धमाका हुआ खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान में ले जाया गया. धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)