You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे: कहीं दरारें, कहीं गड्ढे, देखिए आंखों देखा हाल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की चर्चा आजकल देशभर में है. ये वही एक्सप्रेसवे है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को किया था लेकिन उद्घाटन के पांच दिन के भीतर ही एक्सप्रेसवे कई जगह धंस गया.
पहली ही बारिश में सड़क पर गड्ढे और दरारों की तस्वीरें सामने आईं तो हलचल मच गई. लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने बीबीसी को बताया है कि इस एक्सप्रेसवे पर जो भी दिक्कतें वो मामूली हैं और उन्हें जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी यूपीडा ने करवाया है.
एक्सप्रेसवे अधूरा होने और जगह-जगह दिक्कतों के बारे में पूछे जाने यूपीडा के मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बीबीसी को बताया, ''ये बात सरासर ग़लत है. निर्माण कार्य पूरी तरह हो चुका है. कुछ जगहों पर थोड़ा बहुत काम बचा है वो पूरा किया जा रहा है."
लेकिन करीब 15,000 करोड़ रुपये की लागत से बने कुल 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल तो उठ ही रहे हैं.
देखिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आंखों देखा हाल.
रिपोर्ट: ब्रजेश मिश्र
वीडियो: बुशरा शेख़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)