गुजरात में देसी शराब बनी ज़हर, कई मौतें

प्रकाशित

गुजरात के दो ज़िलों में जहरीली शराब पीने की वजह से 28 लोगों की मौत हो गई है.

वहीं कई लोगों का इलाज चल रहा है. बोटाद के रोजिद गांव में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं धंधुका में 9 लोगों की मौत हुई है.

रोजिद गांव के सरपंच का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को ज़िला प्रशासन के सामने भी उठाया था और उनकी एक भी नहीं सुनी गई. पुलिस ने इस मामले में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें देसी शराब बनाने और बेचने वाले भी शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस ने रोजिद गांव के देसी शराब के ठेके पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

क्रेडिट: सचिन पिथवा/सुमित वैद

प्रोड्यूसर: सुनीता चौधरी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)