हरियाणा में डीएसपी सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचला, अवैध खनन की कर रहे थे जांच

प्रकाशित

हरियाणा पुलिस ने कहा है कि मेवात के पास एक गांव के पास तावडू के डिप्टी सुपरिंटेन्डेंट ऑफ़ पुलिस सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर डंपर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई है.

रोहतक से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार सत सिंह ने बताया है कि घटना गुरुग्राम से सटे नूंह जिले के तावडू थाना क्षेत्र के गांव पचगांव की है.

डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई गांव से सटी अरावली पहाड़ी पर अवैध रूप से खनन किए जाने की सूचना को मिली थी, जिसके बाद सुरेंद्र सिंह मंगलवार को दिन में 11.50 बजे दो पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर और एक गनमैन के साथ वहां गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेंद्र सिंह डंपर ड्राइवर के दस्तावेज़ों की जांच कर रहे थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)