गुजरात के इन दो बच्चों ने जीता लोगों का दिल

प्रकाशित

गुजरात के भरूच ज़िले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक बच्चा गाड़ियों की नंबर प्लेट इकट्ठी करता दिखता है.

तेज़ बारिश की वजह से कई गाड़ियों की नंबर प्लेट नीचे गिर गई थीं. ऐसे में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रितेश और अल्पेश ने उन्हें संभालकर रखा.

बता दें कि गुजरात के कई ज़िलों में इन दिनों भीषण बाढ़ के हालात हैं. भरूच में भी हफ़्तेभर से बहुत बारिश हो रही है, इस बीच बच्चों के इस काम ने कई लोगों का दिल जीत लिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)