You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत-पाकिस्तान: सुनिधि चौहान और ज़ेब बंगश की सुरों की 'बंदिश'
भारत और पाकिस्तान की आज़ादी और बंटवारे के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. इस मौक़े पर बीबीसी हिंदी और बीबीसी उर्दू लाए हैं पॉडकास्ट सीरीज़ की एक साझा पेशकश- बात सरहद पार.
इस सिरीज़ के कई एपिसोड में दोनों मुल्क़ों के कलाकार, लेखक, व्यंग्यकार और आम लोगों की चाहत को समझने की कोशिश होगी. साथ ही एक-दूजे से संवाद करके ये समझा जाएगा कि ऐसा क्या है जो दोनों मुल्क़ों को आज भी एक धागे में पिरोने का काम करता है.
सिरीज़ के पहले एपिसोड में भारतीय सिंगर सुनिधि चौहान और पाकिस्तानी सिंगर ज़ेब बंगश की बातचीत आपके सामने हाज़िर है.
सुनिए और अपने दोस्तों को भी सुनवाइए.
ये सिरीज़ बीबीसी हिंदी की वेबसाइट, सभी बीबीसी हिंदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अहम पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म्स जैसे- स्पॉटिफाई, जियो सावन, गाना और ऐप्पल पॉडकास्ट भी आप सुन सकती हैं या सुन सकते हैं.
प्रोड्यूसर: अनीश अहलूवालिया, नाज़िश ज़फ़र
प्रेजेंटर: रूपा झा
गायक: जगतिंदर सिंह सिद्धू
गीतकार: अनीश अहलूवालिया
संगीतकार: अजीत सारथी और चिंतन कालरा
साउंड मिक्सिंग : अजीत सारथी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)