श्रीलंका में हालात बेकाबू, प्रधानमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों का कब्ज़ा

वीडियो कैप्शन, श्रीलंका में बुधवार को हालात बेकाबू हो गए
प्रकाशित

श्रीलंका में बुधवार को हालात बेकाबू हो गए. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पर कब्ज़ा जमा लिया.

इससे पहले राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने देश छोड़ दिया. हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और फ़्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के पास जुट गए.

ये इलाक़ा मुख्य प्रदर्शन केंद्र गॉल फ़ेस ग्रीन से क़रीब 20 मिनट की दूरी पर है.

श्रीलंका की प्रदर्शनकारी जनता चाहती है कि वहां एक नई सरकार बने जो नए सिरे से कामकाज संभाले.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)