श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया ने देश छोड़ा, सड़कों पर हंगामा

प्रकाशित

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बावजूद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारी अब कोलंबो में फ़्लावर रोड स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर बढ़ रहा है.

ये इलाक़ा मुख्य प्रदर्शन केंद्र गॉल फ़ेस ग्रीन से क़रीब 20 मिनट की दूरी पर है.

राष्ट्रपति राजपक्षे ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे 13 जुलाई को त्यागपत्र दे देंगे.

हालाँकि पीएम रनिल विक्रमसिंघे ने भी सर्वदलीय सरकार बनने के बाद त्यागपत्र देने की बात कही है. लेकिन प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि रनिल विक्रमसिंघे तुरंत पद छोड़ें.

ऐसा इसलिए है कि राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद, श्रीलंका के संविधान के मुताबिक़ 30 दिनों तक रनिल विक्रमसिंघे अपने आप कार्यवाहक राष्ट्रपति बन जाएँगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)