ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस पर गंभीर आरोप
प्रकाशित
बीबीसी की एक पड़ताल से इस बात के सुबूत मिले हैं कि ब्रिटिश स्पेशल एयर सर्विस (SAS) ने, अफ़ग़ानिस्तान में बंदियों को मौत के घाट उतारा और निहत्थे लोगों की हत्या की.
पैनोरमा को पता चला है कि एक यूनिट ने 54 लोगों को संदिग्ध हालात में मारा, वरिष्ठ अधिकारी कथित हत्याओं को रिपोर्ट करने में नाकाम रहे और उन्होंने मिलिट्री पुलिस को इस बारे में कोई सुबूत नहीं दिए.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि वो ब्रितानी सैनिकों को हमेशा उच्चतम स्तरों पर रखेगा और उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में साहस के साथ पेशेवर तरीके से काम किया है. रिचर्ड बिल्टन की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)