गुजरात के गंगाभाई ने पांच कुएं खोदकर पानी निकाल दिया

वीडियो कैप्शन, गुजरात के गंगाभाई ने पांच कुएं खोदकर पानी निकाल दिया
प्रकाशित

वीडियो में दिख रहे ये शख़्स वैसे तो एक आम इंसान की तरह दिखते हैं लेकिन इन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जो किसी आम इंसान के लिए सोचना तक मुश्किल है.

गुजरात के डांग ज़िले में आहवा तालुका के वासुर्णा गांव में रहने वाले गंगा भाई पिछले पांच साल से पानी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर थका देने वाली लड़ाई लड़ रहे हैं. वो एक के बाद एक पांच कुएं खोदते रहे, जब तक कि उन्हें ज़मीन से पानी नहीं मिल गया.

जानिए गंगा भाई की कहानी.

वीडियो: धर्मेश अमीन और रवि परमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)