मध्य प्रदेश: दो घंटे तक छोटे भाई का शव लेकर बैठा रहा 8 साल का बच्चा

वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश: दो घंटे तक छोटे भाई का शव लेकर बैठा रहा 8 साल का बच्चा
प्रकाशित

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में आठ साल का मासूम अपनी गोद में दो साल के भाई का शव लिए सड़क किनारे बैठा था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का गरीब पिता छोटे बेटे के शव को घर ले जाने के लिए सस्ता वाहन तलाश रहा था.

मुरैना ज़िले के अंबाह के बड़फरा गांव निवासी पूजाराम जाटव अपने दो साल के बेटे राजा को ज़िला अस्पताल लाए. एनीमिया और पेट में पानी भरने की बीमारी से ग्रसित राजा ने ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

वीडियो: उपेन्द्र गौतम और शुरैह नियाज़ी, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)