बक़रीद की देश में रौनक, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रकाशित

ईद-उल-अज़हा यानी बक़रीद के मौके पर रविवार को बड़ी संख्या में मुसलमानों ने नमाज़ अदा की.

दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ के लिए पहुंचे. देश के अलग-अलग हिस्सों में मुसलमानों ने मस्जिदों में नमाज़ अदा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को इसकी शुभकामना दी है. ईद-उल-अज़हा, ये ईद इस्लामिक कैलेंडर के आख़िरी महीने ज़िलहिज्ज की दसवीं तारीख़ को मनाई जाती है. हालांकि, हर साल इस त्योहार की तारीख़ बदल जाती है.

ये ईद हजरत मोहम्मद के पूर्वज हजरत इब्राहिम की क़ुर्बानी को याद करने के लिए मनाई जाती है. इस दिन किसी जानवर (जानवर कैसा होगा इसकी भी ख़ास शर्ते हैं) की क़ुर्बानी दी जाती है. इसीलिए भारत में इसे बक़रीद भी कहा जाता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)