You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
श्रीलंका: राष्ट्रपति के घर में घुसे प्रदर्शनकारी, पूल में नहाए
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी शनिवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास में दाखिल हो गए.
रिपोर्टों के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे सुरक्षित जगह पर चले गए हैं. हालांकि, राष्ट्रपति कहां हैं इस बारे में अभी कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. कोलंबो में तनाव की स्थिति बनी हुई है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सेना तैनात की गई है. सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां भी चलाईं.
इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है. रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई में कई लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है. जो वीडियो फुटेज सामने आई हैं उनमें प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में लगी कुर्सियों पर बैठे और स्वीमिंग पूल में नहाते दिखाई दे रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)