You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जंगल में खोदी गईं सात क़ब्रें, हिंदू-मुसलमानों ने जताया शोक, पूरा मामला जानिए
जंगल में सात क़ब्रें खोदी गईं, जिसके बाद बारी-बारी से मरे हुए हिरणों को लाया गया. इसके बाद उन हिरणों को इन खोदी हुई क़ब्रों में लिटा दिया गया.
इसके बाद हर क़ब्र में एक सफ़ेद कपड़ा डाला गया और वहां खड़े लोगों ने उन पर मिट्टी डाली. अंत में उन हिरणों के लिए दुआ पढ़ी गई.
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के थार रेगिस्तान के रंगीलो गांव के पास ये वो जगह है, जहां मंगलवार की रात शिकारियों ने सात हिरणों का शिकार किया था. स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और तीन शिकारियों को पकड़ लिया. हालांकि दो और शिकारी भी थे, जो फ़रार हो गए.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)