You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जापान में शिंज़ो आबे की गोली मारकर हत्या
प्रकाशित
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका निधन हो गया है. आबे पर हुए हमले को प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक 'घृणित कार्य' बताया. संदिग्ध हमलावर की पहचान तेत्सुया यामागामी के रूप में की गई है. वह नारा सिटी का ही रहने वाला है. जापान के सरकारी प्रसारक एनचके के अनुसार, हमलावर ने हैंडमेड गन से गोली मारी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)