शिंज़ो आबे: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को रैली के दौरान गोली मारी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे पर शुक्रवार को देश के पश्चिमी हिस्से नारा में तब हमला हुआ जब वह एक सड़क पर भाषण दे रहे थे.
शिंज़ो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा है कि आबे को पीछे से गोली मारी गई है. जापान टाइम्स के अनुसार, आबे की हालत गंभीर है.
जापानी मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियर अरेस्ट हुआ. जापान के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ आबे ज़ख़्मी हालत में बेहोश हैं.
एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, जब उन्हें ऐम्बुलेंस में लाया गया तो होश में थे. पुलिस ने 41 साल के संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया है.
संदिग्ध हमलावर को नारा के निशी पुलिस स्टेशन पर ले जाया गया है. जापानी मीडिया के अनुसार, हमलावर मैरीटाइम सेल्फ़-डिफेंस फ़ोर्स का मेंबर है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)