पाकिस्तान का वो शहर जहां लगता है 'गाड़ियों का मेला'

प्रकाशित

उत्तरी कराची में हर रविवार गाड़ियों का ये बाज़ार लगता है. दोपहर दो बजे से इस मैदान में गाड़ियां आती हैं और रात आठ बजे तक ख़रीद-फ़रोख़्त होती है.

गाड़ियों के ख़रीदने के ऑनलाइन ऑप्शन के बावजूद इस बाज़ार में बड़ी तादाद में लोग दिलचस्पी लेते हैं.

पाकिस्तानी पंजाब से भी लोग ख़रीदारी के लिए यहां आते हैं. बीते 15 सालों से ये बाज़ार लग रहा है. जब तक ख़रीदार संतुष्ट ना हो, सौदा नहीं होता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)