श्रीलंका मानवीय संकट के कगार पर

प्रकाशित

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, श्रीलंका मानवीय संकट के कगार पर है. श्रीलंका के दो करोड़ बीस लाख लोगों में से कई लोग, खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ईंधन ख़त्म हो रहा है और दवाओं की कमी हो गई है.

ये लंबे समय तक चलने वाला संकट है, क्योंकि आयात का भुगतान करने के लिए सरकार के पास विदेशी मुद्रा नहीं है, जिसके लिए कई लोग आर्थिक कुप्रबंधन को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं और पर्यटन पर महामारी के असर ने इसे बदतर कर दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)