दिल दहलाने वाली घटना में बंदे ने पहले कुत्ते को मारा, फिर उसके मालिकों को

वीडियो कैप्शन, हमला करने वाला व्यक्ति कथित तौर पर कुत्ते के भौंकने से परेशान था
प्रकाशित

होश उड़ाने वाला ये वीडियो दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों और कुत्ते की पिटाई कर दी.

हमला करने वाला व्यक्ति कथित तौर पर कुत्ते के भौंकने से परेशान था. एक वीडियो में ये व्यक्ति उस महिला को मारते हुए दिख रहा, जो उसे रोकने की कोशिश कर रही है.

दूसरे वीडियो में ये व्यक्ति तेज़ी से आता हुआ दिखता है. सबसे पहले कुत्ते पर वार किया गया, जिससे वो बेसुध होकर गिर पड़ा. अगला वार कुत्ते के ठीक बराबर में खड़े व्यक्ति पर किया गया, फिर एक नौजवान हमलावर से उलझा और दोनों वहां से कुछ दूर चले गए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)