श्रीलंका ने रूस से मांगा सस्ता तेल

प्रकाशित

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका बीते कुछ महीनों से बेहाल है, जहां लोग रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीज़ों के लिए परेशान हैं. प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री तो बदल गए, लेकिन ज़मीनी हालात नहीं बदले, बल्कि देश में आर्थिक संकट और गंभीर होता जा रहा है.

पेट्रोल-डीज़ल ख़त्म होने के कगार पर है और लोगों का सब्र भी ख़त्म हो रहा है. अब राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने सस्ता तेल ख़रीदने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ख़त लिखा है. कोलंबो से बीबीसी संवाददाता शालू यादव की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)