रूस यू्क्रेन युद्ध: क्या सड़ जाएगा लाखों टन अनाज

वीडियो कैप्शन, .वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक दुनिया के लगभग चार करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हो सकते हैं
प्रकाशित

रूस के कब्ज़े वाले यूक्रेन के मरियोपोल बंदरगाह से गेंहू लेकर तुर्की का एक जहाज़ रवाना हुआ है. तु्र्की ने जानकारी दी है कि तुर्की और रूस के जनरलों के बीच बातचीत सकारात्मक रही है.

इसके बाद य़ूक्रेन के पोर्ट पर फंसे लाखों टन गेहूं के ब्लैक सी से ले जाने का रास्ता खुल सकता है. इस बीच वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक दुनिया के लगभग चार करोड़ लोग भुखमरी के शिकार हो सकते हैं.साथ ही यूक्रेन से अनाज निर्यात किए जाने की अपील की है. दरअसल रूस और यूक्रेन मिलकर दुनिया को लगभग 30% गेहूं की आपूर्ति करते थे.लेकिन रूस के हमले के बाद यूक्रेन के बंदरगाह ब्लॉक हो गए जिससे सप्लाई रूक गई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)