अफ़ग़ानिस्तान में बचे गिनती भर के सिख

वीडियो कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में सिख समुदाय के केवल गिने-चुने लोग ही बचे हैं
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में दो दिन पहले एक गुरद्वारे पर हमला हुआ, जिसमें एक सिख व्यक्ति और तालिबान के एक अधिकारी समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.

इस हमले की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. ये गुरुद्वारा राजधानी काबुल में बचा आख़िरी गुरुद्वारा है. बीबीसी ने उस गुरद्वारे पहुंचकर वहां का हाल जाना और समझने की कोशिश की कि अब वहां बचे गिने-चुने सिख समुदाय के लोग किन हालातों में जीने को मजबूर हैं.

देखिए बीबीसी संवाददाता सिकंदर किरमानी की ये ख़ास रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)