बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी-जेडीयू के बीच मतभेद

वीडियो कैप्शन, अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में प्रदर्शन चल रहे हैं.
प्रकाशित

अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में प्रदर्शन चल रहे हैं.

इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने योजना को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे हैं. तेजस्वी का कहना है कि इस योजना को बिना सोचे-समझे लाया गया है. अग्निपथ योजना को लेकर सत्ताधारी पार्टियों बीजेपी और जेडीयू के बीच भी मतभेद देखने को मिल रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि साजिश के तहत बीजेपी के कार्यालयों पर हमले किए जा रहे हैं. वहीं जेडीयू के राजीव रंजन सिंह ने इन आरोपों को ख़ारिज़ किया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)