अग्निपथ योजना का विरोध कर रहा युवक भावुक हुआ,अधिकारी ने यूं समझाया
प्रकाशित
अग्निपथ योजना को लेकर राज्यों में प्रदर्शन चल रहे हैं. ऐसे ही प्रदर्शन की एक तस्वीर हरियाणा के पानीपत से आई है.
पानीपत में जब पैदल मार्च कर रहे युवाओं का समूह सचिवालय के सामने पहुंचा तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट कमल गिरधर कुछ यूं युवाओं को समझाते नज़र आए. इस दौरान एक युवक रोता हुआ भी दिखाई पड़ा, जिसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने समझा बुझाकर वापस भेजा.
वीडियो: अजय राजपूत, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)