You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना ने माता-पिता को छीन लिया, अब एलआईसी ने होम लोन चुकाने का नोटिस दिया
वनिशा पाठक और उनके भाई ने कोरोना की दूसरी लहर में अपने माता-पिता को खो दिया था. मध्य प्रदेश के भोपाल में रहने वाले इन भाई-बहन के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं.
उनके पिता LIC एजेंट थे और उन्होंने मकान के लिए LIC से लोन लिया था. अब LIC की तरफ से उस लोन को चुकाने का नोटिस जारी हुआ है, जिससे ये बच्चे परेशान हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस संबंध में ट्वीट कर LIC से मामले को देखने के लिए कहा. इसके जवाब में LIC ने अपनी तरफ से कुछ राहत देने का भरोसा दिलाया.
वीडियोः शुरैह नियाज़ी, बीबीसी के लिए
एडिटिंगः परवाज़ लोन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)