You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पांच साल का बच्चा तूफ़ान की रफ़्तार से दौड़ाता है घोड़ा
जबरदस्त रफ़्तार से घोड़े को दौड़ा रहे इस 5 साल के बच्चे का नाम जोसीत छत्रपति है.
आंध्र प्रदेश के रहने वाले जोसीत अभी यूकेजी में पढ़ते हैं लेकिन लगाम थामते ही एक मंझे हुए घुड़सवार की तरह 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से घोड़ा दौड़ाते हैं.
फिर चाहे वो सड़क हो या बीच, जोसित की रफ्तार कम नहीं होती.
जो भी उन्हें इस तरह काउब्वाय हैट के साथ घोड़ा दौड़ाते देखता है, हैरान रह जाता है.
कुछ लोग तो जोसित के साथ सेल्फी भी खिंचाते हैं.
वीडियोः लक्कोजु श्रीनिवासी, गोट्टिपल्ली भास्कर राव, बांदा वेंकटेश
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)