भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को ये डर सता रहा

वीडियो कैप्शन, भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं को ये डर सता रहा
प्रकाशित

भारतीय सेना में जाने का ख़्वाब देखने वाले युवा लंबे समय से भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं.

इन युवाओं में कई ‘ओवर एज’ हो गए हैं तो कई उम्र सीमा पार करने की कगार पर हैं.

सेना में भर्ती के लिए उम्र सीमा साढ़े 17 साल से 21 साल होती है.

पिछले ढाई साल से भर्ती नहीं आने से कई युवाओं के सपने अधर में लटक गए हैं.

राजस्थान के जयपुर में सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवा चाहते हैं कि सरकार भर्ती की उम्र सीमा को कुछ साल बढ़ा दे.

वीडियोः मोहर सिंह मीणा, बीबीसी के लए

एडिटः परवाज़ लोन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)