बाइकर से बहस हुई तो तेज़ रफ्तार कार वाले ने मारी टक्कर
प्रकाशित
डराने वाली ये घटना दिल्ली की है. जहां एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी.
बाइक को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक घटनाथस्ल से भाग निकला.
यह घटना अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास हुई. बाइक को टक्कर मारने का ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया.
घटना से पहले बाइक सवार और कार चला रहे युवक के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद कार चला रहे युवक ने बाइकर को टक्कर मार दी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)