निलाम्बुर आयशा: धर्म के नाम पर हिंसा और गोली झेलने वाली महिला की कहानी

प्रकाशित

87 साल की निलाम्बुर आयशा लीक से हटकर चलने वाली महिलाओं के लिए मिसाल हैं.

क़रीब 69 साल पहले निलाम्बुर आयशा पर गोली चलाई गई थी. उस वक्त18 साल की उम्र में आयशा नाटक में हिस्सा ले रही थीं, जो मुस्लिम कट्टरपंथियों को पसंद नहीं था.

आयशा कहती हैं कि उनपर कई हमले हुए लेकिन इससे उन्हें और बल मिला. बीते महीने आयशा उसी नाटक को स्टेज पर देख रही थीं जिसका एक किरदार निभाते हुए सालों पहले उन पर गोली चली थी.

वीडियो: इमरान क़ुरैशी, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: परवाज़ लोन

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)