11 लाख रुपये की इस साड़ी में क्या है ख़ास?

प्रकाशित

ये कोई आम साड़ी नहीं है. ये पूरे 11 लाख रुपये की साड़ी है. ये ख़ास पैठणी साड़ी एक टीवी चैनल के शो महा मिनिस्टर के लिए बनाई गई.

इसकी एक और खासियत ये है कि इस साड़ी को बुनने वाले विकलांग लोग हैं. इसे महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के येओला इलाके में एक फ़ैक्ट्री में बुना गया.

साड़ी को देखने के बाद शायद ही किसी को यकीन होगा कि इसे बुनने वाले हाथ एक विकलांग शख़्स के हैं.

विजय करवत, नामदेव परबत और सोनू लोखांडे ने मिलकर इस पैठणी साड़ी को हर दिन इंच दर इंच तैयार किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)