3डी प्रिंटर से पूरा स्कूल बना दिया, देखिए ये अनोखी तकनीक

प्रकाशित

मेडागास्कर में एक थ्री-डी प्रिंटेड स्कूल बनाया गया है. इस टेक्नोलॉजी से बनाया गया ये दुनिया का दूसरा स्कूल है.

थिंकिंग हट्स नाम के एक एनजीओ ने इस स्कूल को बनाया है, जिसकी सीईओ मैगी ग्रॉट हैं.

मैगी का कहना है कि ये स्कूल एक यूनिवर्सिटी के अंदर बनाया जा रहा है और ये एक पायलट प्रोजेक्ट है.

इस स्कूल बनाने में तीन लाख डॉलर लगे हैं लेकिन ऐसे ही स्कूल जब दोबारा बनाए जाएंगे तो उनको बनाने में कम खर्च होगा.

मैगी ग्रॉट अब ऐसे ही स्कूल मैडागास्कर के दूसरे हिस्सों में भी बनवाएंगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)