You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अखिलेश यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पलटवार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को विधानसभा में यूपी की शिक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए एक वाक़ये का ज़िक्र किया था.
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अखिलेश यादव पर उसे बच्चे के वाक़ये का हवाला देते हुए चुटकी ली है.
योगी आदित्यनाथ ने तंज़ करते हुए कहा, ''एक बच्चे ने नेता प्रतिपक्ष को राहुल गाँधी कहा था. बच्चे भोले-भाले होते हैं लेकिन मन के सच्चे होते हैं. जब बोला होगा तो सोच समझकर ही बोला होगा. फ़र्क़ बहुत ज़्यादा नहीं है. फ़र्क़ बस इतना है कि राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते हैं और आप यूपी के बाहर उत्तर प्रदेश की बुराई करते हैं.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)