श्रीलंका में आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने वालों पर सरकार का बल प्रयोग
संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार समूहों ने चेतावनी दी है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ बुलंद करने वालों पर सरकार भारी बल प्रयोग कर रही है.
सरकार विरोधी प्रदर्शनों के 50 दिन पूरे होने के मौके पर राजधानी कोलंबो में जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
कई हफ्तों से पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वो प्रदर्शनों के दौरान बेहद सख़्ती बरत रही है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते तनाव के बीच कानून-व्यवस्था बहाली के लिए ऐसा करना ज़रूरी है.
लेकिन पुलिस की गोली से मारे गए एक व्यक्ति के परिवार का कहना है कि वो अभी भी न्याय के लिए जूझ रहे हैं. देखिए बीबीसी की दक्षिण एशिया संवाददाता रजनी वैद्यनाथन की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)